रूसी फ़ाइटर जेट की ओर से अमरीकी जासूसी विमान का रास्ता रोके जाने के बाद, अमरीका ने भी रूस के सैन्य विमान के रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश की।
न्यूज़ एजेंसी रियानोवोस्ती के मुताबिक़, रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया सेना का ऐन्टी सबमरीन विमान टोपोलोफ़-142, प्रशांत महासागर के ऊपर नियमित उड़ान पर था कि अमरीकी फ़ाइटर जेट एफ़-18 ने उसके रास्ते में रुकावट पैदा की।
रूसी रक्षा मंत्रालय के बयान में आया है कि 23 अप्रैल को लंबी दूरी वाले ऐन्टी सबमरीन विमान टीयू-142 ने प्रशांत महासागर के ऊपर 10 घंटे उड़ान भरी। उड़ान के दौरान अमरीकी विमान वाहक पोत पर तैनात फ़ाइटर जेट –एफ़-18 इसके साथ उड़ने लगा जबकि टीयू-142 की उड़ान पूरी तरह अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के मुताबिक़ थी।
यह घटना ऐसी हालत में घटी इससे पहले शुक्रवार को ही रूसी सेना ने देश की सीमा से एक अमरीकी जासूसी विमान के क़रीब होने का ज़िक्र करते हुए बताया कि इस विमान का रास्ता रोकने के लिए फ़ाइटर जेट मिग-31 को रवाना किया गया।